फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या होती है कीटो डाइट, जो झट से कम कर देती है वजन

Wed, 14 Oct 2020 08:41 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कम वक्त में शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए लोग अक्सर कीटो डाइट का सहारा लेते हैं, लेकिन हाल ही में एक अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया, जिनके बारे में बताया गया कि वह कीटो डाइट पर थीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अब लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये कीटो डाइट है क्या? पिछले साल नेचर मेटाबॉलिज्म जर्नल में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि कीटो डाइट कम वक्त में ही शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाती है, लेकिन इसके साथ ही एक हफ्ते बाद इसके नकारात्मक असर भी देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या होती है कीटो डाइट? 
  • यह एक हाई-फैट डाइट होती है, जिसमें शरीर ऊर्जा के लिए फैट पर निर्भर रहता है। इस डाइट में लोग कार्बोहाइड्रेट बहुत कम और प्रोटीन बहुत ही नियंत्रित मात्रा में लेते हैं। इसे कीटोजेनिक डाइट भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन कम करने के लिए लिया जाता है कीटो डाइट
  • कीटो डाइट को अक्सर वजन कम करने के लिए लिया जाता है, लेकिन यह डायबिटीज के खतरे को भी कम करके सेहत में सुधार करने का काम करता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में यह डाइट काफी लोकप्रिय है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शंरीर पर कितने दिनों में दिखता है कीटो डाइट का असर? 
  • विशेषज्ञ बताते हैं कि कीटो डाइट का असर कम से कम एक हफ्ते में शरीर पर दिखने लग जाता है। यह वजन तो काफी तेजी से कम करता है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव भी दो से तीन दिन में ही शरीर पर दिखने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस डाइट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल नहीं किया जाता? 
  • कीटो डाइट में आप वेज और नॉन वेज दोनों तरह की डाइट ले सकते हैं, लेकिन इसमें चीनी का सेवन कम किया जाता है और अनाज को शामिल नहीं किया जाता। इसके अलावा इस डाइट में फलों में सेब, केला और संतरा को भी शामिल नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें