फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: बस 2-3 किलो भी वजन घटा लें तो शरीर में दिखने लग जाते हैं ऐसे सकारात्मक बदलाव

Tue, 23 May 2023 03:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन घटाने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
बढ़े हुए वजन की स्थिति मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। सामान्य से अधिक वजन को कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह सभी उम्र के लोगों के लिए खतरनाक है। अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यदि आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है, तो इसके कारण हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज और कई अन्य तरह की क्रोनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है।

वहीं अध्ययनों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप अपना वजन 2-3 किलो भी कम कर लेते हैं, तो इस छोटे से प्रयास से भी शरीर में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव नजर आने लगते हैं। अगर आपका बीएमआई 25 से अधिक है, तो कुछ किलो वजन करके भी आप कई गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि वजन कम होने पर शरीर में किस तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
वेट लॉस करना जरूरी - फोटो : iStock
पांच प्रतिशत भी वजन कम करके पा सकते हैं लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप शरीर के वजन का पांच प्रतिशत भी कम करके कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकते हैं। जैसे अगर आपका वजन 80 किलोग्राम है, इसमें अगर आप 4-5 किलो भी वजन घटा लेते हैं तो यह आपको बेहतर महसूस करा सकता है। साथ ही यह छोटा सा बदलाव भी शरीर पर काफी सकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है।
 
आइए जानते हैं कि वजन कम करने से शरीर पर किस प्रकार का असर होता है?
विज्ञापन

3 of 5
जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कम करें वजन - फोटो : Pixabay
घट जाता है जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव

केवल 4-5 किलो अतिरिक्त वजन कम करके भी आप घुटनों और शरीर के अन्य निचले जोड़ों पर हो रहे अतिरिक्त दबाव को कम कर सकते हैं। शरीर का एक्सट्रा फैट भी सूजन का कारण बन सकता है। थोड़ा सा भी वजन कम करने से इसके कारण होने वाले दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।

यह बदवाव उम्र बढ़ने के साथ गठिया होने की आशंका को भी कम कर देती है। अतिरिक्त वजन के कारण आर्थराइटिस की जटिलताओं का जोखिम अधिक हो सकता है।

4 of 5
डायबिटीज को करें कंट्रोल - फोटो : iStock
मधुमेह रोगियों को मिल सकता है लाभ

अधिक वजन को डायबिटीज के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है। वजन कम करके आप डायबिटीज के कारण होने वाली समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकते हैं। वहीं यदि आपको पहले से ही  मधुमेह की समस्या है, तो वजन को कम करने से आपके शरीर में इंसुलिन के कार्यों में बेहतर सुधार आ सकता है और इससे डायबिटीज के कारण हृदय रोगों के अलावा अन्य जटिलताओं को कम करने में भी लाभ मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तचाप कम करने के लिए घटाएं वजन - फोटो : istock
यह उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने का भी अच्छा तरीका

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं वह शरीर के वजन को कम करके अपनी जटिलताओं को कम कर सकते हैं। वजन कम करना आपमें हृदय रोगों के खतरे को घटाने में भी लाभकारी हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं, 5 फीसदी वजन घटाना आपके ब्लड प्रेशर में 5-8 प्वाइंट्स तक कम करने में मददगार हो सकता है। रक्तचाप को कंट्रोल करना हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिमों से बचे रहने के लिए बहुत आवश्यक है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें