फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक पानी के सेवन के फायदे और नुकसान, यह वजन कम करने में भी है सहायक

Mon, 26 Oct 2020 03:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नमक पानी के फायदे - फोटो : iStock
क्या आपको पता है कि पानी के साथ थोड़ा का नमक आपके लिए कितना फायदेमंद है? यह गले में खराश और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे कारगर उपायों में से एक है, लेकिन इसके लिए सादे नमक के बजाय अपरिष्कृत नमक यानी काला नमक का उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद है। अपरिष्कृत नमक शरीर के लिए अच्छा होता है। यह ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) को संतुलित करने, मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को नियमित करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। आइए जानते हैं पानी के साथ इस नमक के फायदे और नुकसान के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी-खांसी में फायदेमंद है नमक पानी 
  • अगर आप सर्दी-खांसी के कारण गला खराब होने की समस्या से पीड़ित हैं तो एक गिलास गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। इससे आपको राहत मिलेगी। दरअसल, नमक का पानी गले के सूजे हुए ऊतक में मौजूद पानी को निकालता है और गले की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन कम करने में सहायक है नमक पानी 
  • नमक पानी न सिर्फ पेट संबंधी बीमारियों (गैस, अपच आदि) में फायदेमंद है बल्कि यह वजन कम करने में भी सहायक है। दरअसल, यह पाचन को दुरुस्त करके शरीर की कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाता है, जिससे मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सही है नमक पानी 
  • नमक का पानी हड्डियों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करने के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से स्वस्थ मिनरल्स से भरपूर होता है और इसमें क्षारीय प्रभाव मौजूद होता है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
अच्छी नींद में मदद करता है नमक पानी का सेवन 
  • अपरिष्कृत नमक तनाव को कम करने में मदद करता है, जिससे अच्छी नींद में मदद मिलती है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में तनाव का मुख्य कारण भरपूर नींद न लेना होता है। गर्म पानी में नमक डालकर पीने से आपका ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ सकता है। ऑक्सीटोसिन एक हार्मोन है, जो आपको शांत और आराम महसूस कराने में मदद करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नमक पानी के नुकसान 
  • अध्ययनों से पता चलता है कि बहुत अधिक नमक का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल, बहुत अधिक मात्रा में नमक के सेवन से शरीर से मूत्र के माध्यम से अधिक कैल्सियम निकलता है, ऐसे में इसका प्रभाव आपकी हड्डियों पर पड़ता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। अधिक मात्रा में नमक का सेवन हृदय संबंधी बीमारियों को भी बढ़ाता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें