फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lemon Water Side Effects: अगर आप भी करते हैं नींबू पानी का ज्यादा सेवन, तो यहां जानें इससे होने वाले नुकसान

Thu, 02 Dec 2021 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नींबू पानी के नुकसान - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हम खुद को स्वस्थ रख पाएं, इसके लिए हम कई चीजों का सेवन करते हैं। हम एक ऐसी डाइट चुनते हैं जो पौष्टिक तत्वों से भरी होती है, जो हेल्दी होती है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स, आयरन जैसे कई अन्य गुण मौजूद होते हैं। वहीं, नींबू पानी का सेवन भी लोग काफी करते हैं। कोरोना काल में तो विटामिन-सी की वजह से नींबू का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में लोग कर रहे हैं। नींबू में विटामिन-सी होने की वजह से ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काफी लाभदायक होता है। यही नहीं, लोग सुबह के समय खाली पेट भी नींबू के पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर नींबू पानी का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो ये हमें नुकसान भी दे सकता है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नींबू पानी के नुकसान - फोटो : iStock
जख्म हो सकते हैं
  • नींबू पानी का अगर आप ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे छोटे घाव और जलन हो सकती है। इसकी वजह से इसका ज्यादा सेवन करने से दर्द भी बढ़ सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी के नुकसान - फोटो : Pixabay
दांतों में दिक्कत
  • नींबू पानी पीने से शरीर को फायदे मिलते हैं, लेकिन अगर इसका सेवन काफी ज्यादा मात्रा में किया जाए तो ये हमारी दांतों की हड्डियों को कमजोर तक बना सकता है। इसलिए नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से मना किया जाता है।

4 of 5
नींबू पानी के नुकसान - फोटो : iStock
डिहाइड्रेशन की शिकायत
  • जहां एक तरफ नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होने में मदद मिलती है, तो वहीं दूसरी तरफ अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये हमारे शरीर को डिहाइड्रेट तक कर सकता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से ये हमें नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू पानी के नुकसान - फोटो : iStock
एसिडीटी की समस्या
  • लोग सुबह के समय नींबू पानी का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार जिन लोगों को गैस होती है उन्हें दिक्कत भी हो जाती है। इन लोगों की एसिडिटी और गैस जैसी दिक्कतें काफी बढ़ सकती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें