फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Home Remedies: सर्दियों में सूखी खांसी से चाहिए छुटकारा, तो ये चार घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद

Thu, 02 Dec 2021 02:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूखी खांसी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

जब भी मौसम बदलता है और वो भी खासकर हम गर्मियों से सर्दी की तरफ बढ़ते हैं, तो ऐसे में हमारे बीमार पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए हर किसी को इस मौसम में खुद का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ठंड न लग सकें और फिर वो बीमार न पड़ सके, इसके लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं, हेल्दी चीजें खाते हैं और एक बेहतर दिनचर्या को अपनाते हैं आदि। लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत ये होती है कि लोगों को खांसी होती है, और वो भी सूखी खांसी। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में हम कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन इसके अलावा हम चाहें तो कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके भी सूखी खांसी में आराम पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सूखी खांसी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay
अदरक वाली चाय
  • सर्दियों के मौसम में सूखी खांसी से बचने और इसमें आराम पाने के लिए आप अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एनाल्जेसिक वायरस से लड़ने में और अदरक जमाव को साफ करने में मदद करता है। इसलिए दिन में दो बार जरूर इस चाय का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सूखी खांसी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
शहद और काली मिर्च पाउडर
 
  • सूखी खांसी में आराम पाने के लिए आप शहद और काली मिर्च पाउडर की भी मदद ले सकते हैं। आपको एक चम्मच में थोड़ा काली मिर्च पाउडर और थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करना है, और ध्यान रहे कि इसके तुरंत बाद पानी न पिएं।

4 of 5
सूखी खांसी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay
तुलसी
  • तुलसी के पत्ते हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। सूखी खांसी में आराम पाने के लिए आपको तुलसी के पत्तों को, काली मिर्च और अदरक को साथ में पीस लेना है। इसके बाद इन्हें पानी में उबाल लें। आखिर में हल्का शहद डालकर इसे उबाल सकते हैं और फिर इसका सेवन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूखी खांसी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : istock
लौंग
  • लौंग भी सूखी खांसी में आराम देने के लिए जानी जाती है। आपको लौंग के कुछ दाने आग में भून लेने हैं, और फिर इन्हें चबा लेना है। ऐसा करने से आपकी खांसी रूकने में काफी मदद मिल सकती है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें