Immunity Boosting Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण माहौल में, हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) का कमजोर होना एक आम समस्या बनती जा रही है। अगर आप अक्सर ही बीमार रहते हैं, जरा सा मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी पकड़ लेती है, या हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है? ये सभी संकेत हैं कि आपका इम्यून सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। जब हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो शरीर बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
ऐसे में अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। शरीर में अधिक दवा खाने से इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं, इससे बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करना सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आप सही डाइट लेते हैं तो, आप खुद को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके आप अपने इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बना सकते हैं। आइए इस लेख में चार ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में जानते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।