Vitamins for Strong Bones: शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है। हम सभी जानते हैं कि कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग कैल्शियम सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, एक बात जिस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता, वह यह है कि कैल्शियम अकेले काम नहीं करता। अगर कैल्शियम को सही विटामिन्स का साथ न मिले, तो यह हड्डियों को मजबूत करने के बजाय, आपके दिल के लिए खतरा बन सकता है।
जी हां, विशेषज्ञों के मुताबिक अगर शरीर में कैल्शियम का सही प्रबंधन न हो, तो यह धमनियों में जमा होकर हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आप कैल्शियम सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप कैल्शियम, विटामिन डी3 और विटामिन के2 को एक साथ लें। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।