पेट की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
राजमा, छोले और अधकचरे भोजन का खतरा
अक्सर लोग राजमा और छोले लोहे की कढ़ाई में बनाते हैं, लेकिन डॉ. सोलंकी इसे गलत मानती हैं। लोहे की कढ़ाई हर तरफ से एक समान गर्म नहीं होती, जिससे ये भारी अनाज कहीं से पक जाते हैं और कहीं से कच्चे रह जाते हैं। आधा पका हुआ राजमा या छोले खाने से पेट में ब्लोटिंग और गैस की गंभीर समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि इन्हें प्रेशर कुकर या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में पकाएं।