Cakes Cause Cancer : जन्मदिन या किसी भी समारोह पर केक काटने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग खास मौकों के लिए अलग-अलग फ्लेवर के रंग-बिरंगे केक आर्डर पर बनवाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी केक को बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर यही केक गंभीर बीमारी का खतरा बन जाए तो?
एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें केक से कैंसर होने की संभावना बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ प्रकार के केक में ऐसे तत्व पाए गए हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता विभाग ने सभी लोगों को केक खरीदते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। इतना ही ने खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य के सभी बेकरी को केक बनाते समय संभावित कैंसरकारी तत्वों के इस्तेमाल को लेकर भी चेतावनी दी है।
असल में एक परीक्षण के दौरान बेंगलुरु में 12 अलग-अलग किस्म के केक में कैंसर कारक तत्वों का पता चला है।अधिकारियों ने कहा, सभी लोगों को खान-पान के सामान लेते समय उसमें मिलाई जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी होना चाहिए, किसी ऐसे तत्व का इस्तेमाल न किया जाए जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है।