पीने का पानी
- फोटो : Adobe Stock
वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पीने की आदत
यह सबसे आम सवाल है कि क्या वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं? इसका सीधा जवाब है हां, आप पानी पी सकते हैं, लेकिन सही तरीके से। वर्कआउट के तुरंत बाद एक साथ बहुत सारा पानी पीने के बजाय, धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके पानी पीना चाहिए।
एक साथ ज्यादा पानी पीने से पेट में भारीपन या ऐंठन महसूस हो सकती है, और शरीर भी इसे ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है। धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर की रिकवरी में मदद मिलती है और खोए हुए तरल पदार्थों की भरपाई होती है।