जीवनशैली में बदलाव जरूरी
- फोटो : freepik.com
जीवनशैली में ये बदलाव जरूरी
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने और स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे प्रभावी तरीका है। अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करें ताकि हड्डियों को मजबूती मिले। दूध, दही, पनीर, और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड (अखरोट, अलसी) और फाइबर युक्त भोजन भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से व्यायाम करें, जैसे टहलना, योग या हल्का स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, वजन को नियंत्रित रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।