फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अगर आप भी है बुखार से पीड़ित, तो इन 5 चीजों को खाने से मिल सकती है राहत

Thu, 27 May 2021 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

ऐसा नहीं है कि पहले से लोगों को बुखार नहीं आते थे बल्कि लोग पहले से बीमार होते हुए आए हैं। लेकिन इस बार बुखार आना इसलिए सामान्य नहीं है क्योंकि बुखार कोरोना संक्रमण होने का एक लक्षण भी है। हालांकि, ये भी जरूरी नहीं कि जो बुखार से पीड़ित है वो कोरोना का शिकार हुआ हो। ये बात तो जांच कराने के बाद ही पता चल सकती है। लेकिन एक बात तो साफ है कि जब व्यक्ति बुखार से पीड़ित होता है, तब उसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आहार की सही मात्रा खानी चाहिए। साथ ही खाना हल्का होना चाहिए जो खाने में आसान हो और आसानी से पच भी जाए। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ खाने की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन आप बुखार से पीड़ित होने के दौरान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल पानी
  • बुखार के समय आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ये आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ ही आपके पेट को भी हल्का महसूस करने में मदद करेगा। साथ ही इसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स भी होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
खिचड़ी
  • जब भी आप बुखार से पीड़ित हैं तो आपको खिचड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए। एक तो ये काफी पौष्टिक और पेट के लिए हल्की होती है और साथ ही ये आसानी से पच भी जाती है। जब बुखार में कुछ भी खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आप इस खिचड़ी को काफी पतली पीने के लायक बना सकते हैं। साथ ही इसमें कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत प्रदान करेंगी।

4 of 6
उपमा - फोटो : social media
उपमा
  • बुखार के समय उपमा खाना भी एक अच्छा विकल्प है। सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल करके आप इसे बना सकते हैं और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा उपमा के सेवन से कब्ज में राहत मिलने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अंडा
  • अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन हमें बुखार के समय ऊर्जा और शक्ति हासिल करने में मदद करता है। यही नहीं अंडे में विटामिन- बी और बी12 की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है और इनकी मदद से हमारी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सूप
  • सब्जी का सूप या फिर चिकन सूप को तरल पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। बुखार के समय हमें खाने से ज्यादा पीने वाली चीजों का सेवन करने का काफी मन करता है। ऐसे में सूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। साथ ही ये आपको अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकता है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें