Health Mistakes Causing Tiredness: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और कमजोरी महसूस होना एक आम बात हो गई है। लोग अक्सर इसे काम के बढ़ते बोझ या तनाव का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि यह सच है कि ये थकान का कारण बन सकते हैं, लेकिन कई बार हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतें और रोजमर्रा की गलतियां भी शरीर में लगातार थकान और कमजोरी का कारण होती हैं।
इन गलतियों को सुधार कर हम अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं और बेहतर महसूस कर सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि थकान सिर्फ शारीरिक नहीं होती, बल्कि इसका संबंध हमारी जीवनशैली, खान-पान और आदतों से भी होता है। आइए इस लेख में इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन आदतों वजह से शरीर में अक्सर थकान बनी रहती है।