फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सुबह का धूप लेने से शरीर में होते हैं ये सकारात्मक बदलाव, जरूर जानें

Mon, 13 Oct 2025 08:22 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोज सुबह उठकर धूप में समय बिताना दिनचर्या की सबसे अच्छी आदतों में से एक है। इससे न सिर्फ आपके शरीर में को विटामिन डी मिलता है बल्कि आपके शरीर में और भी कई सकारात्मक बदलाव होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धूप की रोशनी से विटामिन डी - फोटो : Adobe
Morning Sunlight Benefits: हममें से अधिकतर लोगों को मालूम है कि सुबह की धूप लेना विटामिन-डी का सबसे बेहतरीन स्रोत है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन सूरज की रोशनी का महत्व इससे कहीं ज्यादा है क्योंकि यह हमारे संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। 

सुबह की पहली धूप जब हमारी त्वचा पर पड़ती है, तो यह कई ऐसे हार्मोनल और जैविक बदलाव को ट्रिगर करती है जो हमें दिनभर सक्रिय रखते हैं और रात में अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। आधुनिक जीवनशैली में ज्यादातर लोग इंडोर रहते हैं, ऐसे में बहुत से लोग सूरज की रोशनी नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण न केवल विटामिन-डी की कमी, बल्कि अवसाद और नींद संबंधी विकार भी बढ़ने लगते हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि केवल 15 से 20 मिनट की सुबह की धूप हमारी बायोलॉजिकल क्लॉक को रीसेट कर सकती है, तनाव को कम कर सकती है और हमारे मूड को बेहतर बना सकती है। इन सभी सकारात्मक बदलावों को नजरअंदाज करना अपनी सेहत के साथ समझौता करने जैसा है। इसलिए आइए जानते हैं विटामिन-डी के अलावा सुबह की धूप से होने वाले चार बड़े और महत्वपूर्ण फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन-डी - फोटो : Freepik.com
सर्कैडियन रिदम को करे रीसेट
सुबह की धूप हमारी सर्कैडियन रिदम यानी शरीर की आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आंखों के माध्यम से धूप हमारे दिमाग को संकेत देती है कि 'यह सुबह है'। यह संकेत रात में बनने वाले नींद के हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन को रोकता है और हमें तुरंत तरोताजा महसूस कराता है।

ये भी पढ़ें- Cough Syrup: बच्चों की मौत से लेकर दवा बनाने वाली कंपनी बंद होने तक, 10 प्वाइंट्स में जानिए पूरा घटनाक्रम
 
विज्ञापन

3 of 5
धूप में समय - फोटो : Freepik.com
मूड और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
धूप का सीधा संबंध हमारे मूड को बेहतर बनाने वाले हार्मोन सेरोटोनिन के उत्पादन से है। सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे हमें खुशी, शांति और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि धूप में रहने से अवसाद और चिंता के लक्षण कम होते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: डेंगू ठीक होने के बाद इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना पाचन संबंधित बढ़ सकती है दिक्कतें

4 of 5
इम्युनिटी - फोटो : Adobe stock photos
बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता
धूप, विटामिन-डी के उत्पादन के माध्यम से प्रतिरक्षा प्रणाली को अप्रत्यक्ष रूप से मजबूत करती है। विटामिन-डी, इम्यून कोशिकाओं के सही कार्य करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, जो शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। पर्याप्त धूप लेने से वायरल संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूप में समय - फोटो : Freepik.com
सुबह की धूप से निकलने वाले यूवी-बी किरणें शरीर में कुछ ऐसे तत्वों के उत्पादन को प्रेरित करती हैं जो सूजन-रोधी होते हैं। यह प्रभाव गठिया या मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचा सकता है। धूप सीधे रक्त संचार को भी बेहतर बनाती है, जिससे दर्द वाले क्षेत्रों में आराम मिलता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें