फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: मोटापा कम करना है और घटानी है पेट की चर्बी तो अपनाएं ये पांच घरेलू नुस्खे

Sat, 31 Oct 2020 12:41 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोटापा आम समस्या है - फोटो : Pixabay
आजकल मोटापा एक आम समस्या है। अनियमित खानपान और जीवनशैली के कारण लोगों की जैसी दिनचर्या हो गई है, उसमें पेट निकलना आम बात हो गई है। पेट, कमर, जांघ के पास बढ़ने वाली चर्बी से वजन बढ़ जाता है और स्मार्टनेस में भी कमी आ जाती है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिम का चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो जाते हैं। भूखे रहने लगते हैं। भूखे रहने से हमें कमजोरी हो जाती है और अन्य बीमारियां घेर सकती है। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में, जो आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में जमी चर्बी कम करके वजन घटाने में आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन

2 of 6
अजवाइन से दूर करें मोटापा - फोटो : Pixabay
अजवाइन का पानी
पेट की चर्बी कम करने के लिए अजवाइन का पानी बहुत कारगर होता है। खासकर सर्दियों में अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर में गरमाहट भी बनी रहती है। रात को पानी में अजवाइन को भिगो दें और सुबह उठने के बाद उस पानी का सेवन करें। ऐसा करना मोटापा घटाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
बादाम - फोटो : Pixabay
बादाम
बादाम में फाइबर, विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए बादाम को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करें। ऐसा एक महीने तक करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

4 of 6
दालचीनी और शहद - फोटो : iStock
शहद और दालचीनी
मोटापा घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट में शहद और दालचीनी शामिल करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है। शहद और दालचीनी की चाय का सेवन करना भी बहुत फायेमंद साबित होता है।
विज्ञापन

5 of 6
green tea - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से ग्रीन टी को शामिल करना भी फायदेमंद होता है। दूध वाली चाय के नुकसान हो सकते हैं। उनकी जगह ग्रीन टी का सेवन करना बेहतर है। यह वजन कम करने में भी मददगार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
carrot - फोटो : social media
गाजर और बीन्स
तेजी से वजन कम करने के लिए बीन्स और गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। गाजर में विटामिन ए और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मददगार होते हैं। 

(नोट: यह खबर आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर होता है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें