फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: बार-बार लगती है भूख? इन हाई-फाइबर फूड्स को डाइट में करें शामिल, पेट भी भरा रहेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा

Fri, 20 Jun 2025 12:37 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बार-बार भूख लगना एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार हुए होंगे। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इस लेख में बताए गए चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बार-बार भूख लगना - फोटो : Adobe Stock
Health Tips for Hunger: अक्सर लोगों को बार-बार भूख लगती है। वैसे तो भूख लगना एक अच्छी आदत है, लेकिन कई बार ये हमारे लिए समस्या भी बन जाता है। इसके पीछे सबसे पहला और सीधा कारण यह हो सकता है कि आप अपने भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व नहीं ले रहे हैं। यदि आपका भोजन पेट भरने वाला न हो या उसमें फाइबर और प्रोटीन की कमी हो, तो शरीर को जल्द ही फिर ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है, जिससे बार-बार भूख लगती है।

खैर, बार-बार भूख लगने की समस्या एक ऐसी चुनौती बन गई है जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। यह समस्या न केवल हमारी कार्यक्षमता और एकाग्रता को प्रभावित करती है, बल्कि इसके चलते हम अक्सर अनावश्यक स्नैकिंग करने लगते हैं, जो अंततः वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण बनता है। ऐसे में विषेशज्ञों के अनुसार, आपको डाइट में हाई-फाइबर फूड्स को शामिल करना चाहिए।

हाई-फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ न केवल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, बल्कि ये हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, ये वजन नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो किन हाई-फाइबर फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com
साबुत अनाज
ओट्स, ज्वार, बाजरा, और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। एक कटोरी ओट्स या ब्राउन राइस नाश्ते में खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को संतुलित करता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है।
विज्ञापन

3 of 5
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik
हरी सब्जियां
ब्रोकली, पालक, और गाजर जैसी हरी सब्जियां न केवल फाइबर से भरपूर होती हैं, बल्कि कैलोरी में भी कम होती हैं। ये पाचन को सुधारती हैं और कब्ज से राहत दिलाती हैं। आप इस सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: बार-बार लगती है भूख? इन हाई-फाइबर फूड्स को डाइट में करें शामिल, पेट भी भरा रहेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा

4 of 5
फल - फोटो : Adobe
फल
सेब, नाशपाती, और बेरीज जैसे फल फाइबर के साथ-साथ विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रदान करते हैं। सेब का छिलका सहित खाना विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो भूख को काबू करता है।

ये भी पढ़ें- Covid-19: देश में कोरोना के दो नहीं बल्कि चार वैरिएंट्स हैं एक्टिव, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी; आप भी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दालों के लिए मुफ्त आयात नीति की समयसीमा बढ़ी। - फोटो : adobe stock
दालें और बीन्स
चने, राजमा, और मसूर दाल फाइबर और प्रोटीन का शानदार स्रोत हैं। ये न केवल पेट को भरा रखते हैं, बल्कि ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखने में मदद करते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। रोज एक कटोरी दाल खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है और ये पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें