फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक आने पर इन 7 तरीकों से बचाई जा सकती है मरीज की जान, यहां जानें कैसे

Fri, 25 Jun 2021 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ मधुर जैन
हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई किसी न किसी बीमारी का शिकार है। कोई डायबिटीज, तो को कोई लिवर की समस्या से परेशान है। इसके अलावा एक और ऐसी बड़ी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं या फिर काफी डर जाते हैं, और वो है हार्ट अटैक। बूढ़े-बुजुर्गों के अलावा आजकल युवा लोगों को भी दिल का दौरा पड़ रहा है, जो काफी चिंता का विषय है। अगर कोई व्यक्ति दिल की बीमारी से जूझ रहा है, तो उसे अपने खानपान का और अपनी दवाओं का सही समय पर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके आसपास मौजूद किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक के लक्षण महसूस होते हैं, तो कुछ जरूरी निर्दशों का पालन करके मरीज की जान बचाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन दिशानिर्दशों का कर सकते हैं पालन:-

-अगर आपके सीने में तेज दर्द हो रहा है, कई बार सीने का दर्द बाएं कंधे और जबड़े के बीच चलता हुआ महसूस होता है या फिर पीठ के बीचों-बीच रीढ़ की हड्डी पर भी तेज दर्द महसूस हो रहा है। तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपको हार्ट अटैक आ रहा है, क्योंकि ये इसी के लक्षण होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Ambulance - फोटो : अमर उजाला
-ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले एंबुलेंस को 102 नंबर (नेशनल इमरजेंसी नंबर) पर कॉल करना चाहिए। आप राज्य की एंबुलेंस सेवा के नंबर का पता करके उस पर भी कॉल करके मदद मांग सकते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
-इसके बाद आप जहां कहीं भी हैं, वहीं बैठ जाएं, चाहे वो जमीन क्यों न हो। आपके पास में अगर कुर्सी है या कोई बैठने की जगह है तो वहां बैठ जाए।

-अगर आपने टाइट यानी कसे हुए कपड़े पहने हैं, तो इन्हें तुरंत ढीला करें। गले में टाई है तो उसे हटा लें, कमीज के बटन खोल लें टोपी पहनी है तो उसे हटा लें।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-इसके बाद जितनी जोर-जोर से आप सांस ले सकते हैं, उतनी तेजी से सांस लें और सांस लेते समय ही गिनती गिनें। ऐसा करने से ये होगा कि आप जितनी तेजी से और जल्दी-जल्दी सांस लेंगे, उतनी जल्दी आपके फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-आपके पास में जो कोई भी हो उससे तुरंत 300 एमजी की एस्प्रिन दवा मगाएं, और इसे चबा लें। अगर आपको पहले दिल का दौरा पड़ चुका है या फिर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है। ऐसी स्थिति में आप दो-चार टेबलेट को अपने साथ भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-ऊपर बताई गई चीजें अगर आप कर लेते हैं, तो ऐसे में एंबुलेंस के आने और उसके बाद अस्पताल पहुंचने तक आपको पर्याप्त समय मिल जाएगा। ये सब करने से व्यक्ति की जान बच सकती है।

नोट: डॉ मधुर जैन उजाला सिग्नस अस्पताल, रेवाड़ी में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने तंजावुर मेडिकल कॉलेज, द तमिलनाडु डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ डॉक्टर जैन ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से डी.एन.बी मेडिसिन और डी.एन.बी  कार्डियोलॉजी किया है। इनके पास एम्स, वी.एम. एम. सी. सी और सफदरजंग अस्पताल सहित कई अस्पतालों में काम करने का 10 सालों से ज़्यादा का अनुभव है। डॉक्टर मधुर जैन के पास शरीर रचना विज्ञान, ईसीजी और प्रसूति, और स्त्री रोग में संमान का प्रमाण पत्र भी है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें