Food Avoid Eating With Tea: भारत में चाय सामान्य पेय है जो अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। वहीं सर्दियों में गर्मागर्म चाय का स्वाद ही अलग लगता है। ये शरीर को गर्माहट देती है और थकान को कम करती है।हालांकि चाय का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। चाय से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। जैसे दूध की चाय पेट के लिए समस्या करती है। चाय में चीनी की मात्रा भी कम रखें। चाय को अधिक उबालकर काढ़ा न बनाएं। इसके अलावा चाय पीने का सही समय सुबह उठने के दो घंटे के बाद या नाश्ते के एक घंटे बाद है।
चाय के सही तरीके से सेवन के साथ कुछ चीजों के साथ खाना चाहिए। दूध वाली चाय पीने से आपको पेट में एसिडिटी, एसिड बनने, अपच और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। कुछ चीजों को चाय के साथ खाने से अपच, गैस की समस्या हो सकती है, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की यह वजह बन सकती है। आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।