फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: खाना खाने के तुरंत बाद भूल से भी न करें ये पांच काम, सेहत को होते हैं बड़े नुकसान

Wed, 30 Apr 2025 05:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में आपको ऐसी बात गलतियां बताई जा रही हैं जो आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद करते हैं, जिसका बुरा असर उनकी सेहत पर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
खाना खाने के तुरंत बाद क्या न करें - फोटो : Adobe
Mistakes To Avoid After Eating : भोजन का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह शरीर को काम करने, बढ़ने और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। ऐसे में जैसा भोजन आप करते हैं, वैसा ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है लेकिन कुछ खराब आदते हैं जो पौष्टिक आहार के सेवन के बाद भी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। यह आदते खाने के बाद की होती है। 

आप चाहे जितने पौष्टिक आहार का सेवन कर लें लेकिन अगर खाने के बाद कुछ आदतों को नहीं बदलेंगे तो पाचन तंत्र पर दुष्प्रभाव होगा। अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो पेट की गड़बड़ी से लेकर गंभीर बीमारियों तक की वजह बन सकती है। भोजन के बाद सही आदतें अपनाकर आप पाचन तंत्र को मजबूत रख सकते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। इस लेख में आपको ऐसी बात गलतियां बताई जा रही हैं जो आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद करते हैं, जिसका बुरा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। 
आइए जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद कौन से पांच काम भूल से भी नहीं करने चाहिए ताकि अगली बार किन 5 गलतियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

2 of 6
तुरंत पानी पीना - फोटो : Freepik.com
तुरंत पानी पीना

कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। इससे पाचन क्रिया बाधित होती है। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पिएंगे तो खाना पचने में समय ज्यादा लगता है और एसिडिटी व ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। सही तरीका है कि खाने के लगभग 30 मिनट बाद ही पानी पिएं। अगर बहुत प्यास लगे तो गुनगुना पानी बहुत कम मात्रा में लें।
विज्ञापन

3 of 6
तुरंत सोना या लेटना - फोटो : adobe stock
तुरंत सोना या लेटना

अक्सर लोग खाने के बाद तुरंत आराम करने के लिए लेट जाते हैं। खाने के बाद लेटने से पेट का एसिड भोजन के साथ ऊपर की ओर आ सकता है जिससे एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और बदहजमी हो सकती है। आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैंं तो खाने के बाद कम से कम 30-40 मिनट तक बैठे रहें या हल्की वॉक करें।

4 of 6
धूम्रपान करना - फोटो : freepik.com
धूम्रपान करना

वैसे तो धूम्रपान करना ही सेहत के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन भोजन के तुरंत बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए ज्यादा घातक हो सकता है। इससे निकोटिन का अवशोषण दोगुना हो जाता है, जिससे आंतों को नुकसान पहुंचता है और पाचन तंत्र कमजोर होता है।धूम्रपान पूरी तरह छोड़ना बेहतर है, लेकिन खासकर भोजन के एक घंटे पहले और बाद में न करें।
विज्ञापन

5 of 6
व्यायाम - फोटो : Freepik.com
व्यायाम

खाने के तुरंत बाद सामान्य गति से टहल सकते हैं लेकिन व्यायाम करने के बारे में भी न सोचें। खाना खाने के बाद व्यायाम करना सेहत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इससे उल्टी, मतली, पेट दर्द और पाचन से जुड़ी कई बड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। अगर आप व्यायाम करना ही चाहते हैं तो भोजन के एक से डेढ़ घंटे बाद व्यायाम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नहाना  - फोटो : Adobe stock
नहाना 

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से रक्त का प्रवाह बदल सकता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। खाने के बाद पाचन तंत्र सबसे ज्यादा एक्टिव होता है लेकिन आपके नहाने से शरीर का तापमान बदल जाता है और खाना ठीक से पच नहीं पाता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें