फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: जीभ के रंग से पता लगा सकते हैं सेहत का हाल, ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी के लक्षण

Tue, 15 Jul 2025 04:29 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tongue Colour Disease Signs: हमारी जीभ सिर्फ स्वाद नहीं बताती, बल्कि हमारे सेहत का आईना भी है। स्वस्थ जीभ हल्की गुलाबी होती है, पर अगर इसका रंग असामान्य दिखे, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं की जीभ का रंग बदलने पर किन बीमारियों का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
जीभ का रंग - फोटो : freepik.com
Tongue Colour Meaning: हमारे शरीर का हर अंग हमारी सेहत के बारे में कुछ न कुछ जरूर बताता है, और इनमें से एक है हमारी जीभ। यह सिर्फ स्वाद चखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समग्र स्वास्थ्य की स्थिति का एक अहम आईना होती है। आमतौर पर एक स्वस्थ जीभ हल्की गुलाबी, नम और उस पर एक हल्की सी सफेद परत होती है।

मगर जब आपकी जीभ का रंग, उसकी बनावट या उसका पूरा स्वरूप असामान्य दिखने लगे, तो यह एक अलर्ट हो सकता है। ऐसे बदलाव अक्सर शरीर के अंदर पनप रही किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत देते हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि जीभ के इन सूक्ष्म संकेतों पर ध्यान देकर कई बीमारियों की शुरुआती पहचान की जा सकती है, जिससे समय रहते उनका निदान और उपचार संभव हो पाता है और कई गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। 

आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर जीभ सफेद, पीला या गाढ़ा लाल है, तो ये किन बीमारियों का संकेत हो सकता है। साथ ही ये भी जानेंगे कि जीभ को स्वच्छ रखने के क्या करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
जीभ का रंग - फोटो : freepik.com
सफेद जीभ और इसके कारण
सफेद जीभ या मोटी सफेद परत अक्सर खराब मौखिक स्वच्छता, फंगल इन्फेक्शन (जैसे ओरल थ्रश) या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकती है। कैंडिडा यीस्ट के कारण होने वाला ओरल थ्रश बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में आम है। इसके अलावा, ल्यूकोप्लाकिया, एक ऐसी स्थिति जिसमें सफेद धब्बे बनते हैं, मुंह के कैंसर का प्रारंभिक संकेत हो सकती है। धूम्रपान और तंबाकू का उपयोग भी सफेद जीभ का कारण बनता है। नियमित ब्रशिंग और जीभ की सफाई इस समस्या को कम कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Shubhanshu Shukla Return: धरती पर वापसी के बाद महीनों तक अंतरिक्ष यात्रियों को बनी रह सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, विस्तार से जानिए
 
विज्ञापन

3 of 5
जीभ का रंग - फोटो : freepik.com
लाल या चटक गुलाबी जीभ
असामान्य रूप से लाल या चटक गुलाबी जीभ विटामिन बी की कमी, विशेष रूप से बी12 या फोलिक एसिड, का संकेत हो सकती है। यह स्कार्लेट बुखार या कावासाकी रोग जैसी बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा, जीभ पर लाल धब्बे या चिकनी सतह (ग्लोसाइटिस) एलर्जी, संक्रमण या ऑटोइम्यून रोगों का लक्षण हो सकती है। ऐसी स्थिति में रक्त जांच और डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: आपकी इन आदतों की वजह से शरीर में जमने लगता है फैट, जानें बचाव के उपाय
 

4 of 5
जीभ का रंग - फोटो : freepik.com
पीली जीभ
पीली जीभ अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे गैस्ट्राइटिस या लिवर की खराबी, का संकेत देती है। यह बैक्टीरियल ग्रोथ या खराब मौखिक स्वच्छता के कारण भी हो सकती है। कई बार जीभ का पीला होना जॉन्डिस या पीलिया बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीभ का रंग - फोटो : freepik.com
जीभ को स्वच्छ रखने के उपाय
जीभ के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित मौखिक स्वच्छता जरूरी है। दिन में दो बार ब्रश करें और जीभ को टंग स्क्रेपर से साफ करें। पर्याप्त पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। धूम्रपान, तंबाकू से परहेज करें। अपनी डाइट में संतुलित आहार शामिल करें। यदि जीभ का रंग या बनावट असामान्य हो और यह एक सप्ताह से अधिक समय तक रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें