फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Care Tips: बदलते मौसम में रहें सावधान....रखें इन 5 बातों का ध्यान वरना रहेंगे हमेशा बीमार

Mon, 16 Mar 2026 08:06 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Protection Tips: अगर आप भी बदलते मौसम में बीमार नहीं होना चाहते तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको इसके लिए ही टिप्स देने जा रहे हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
इन आदतों को अपनाने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार - फोटो : अमर उजाला
Health Care Tips: मौसम बदलते ही शरीर कमजोर होने लगता है और वायरल, खांसी-जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप भी हर मौसम में बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं तो कुछ खास आदतों और सावधानियों को अपनाना बेहद जरूरी है।

दरअसल, कुछ सरल लेकिन असरदार उपाय आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की तो जरूरत भी नहीं है। यहां इस लेख में हम आपको बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप बीमारियों से बच सकते हैं और पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
इन आदतों को अपनाने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार - फोटो : Adobe Stock
संतुलित आहार और हरी सब्जियां-फल खाएं
 
  • बदलते मौसम में शरीर को आवश्यक पोषक तत्व चाहिए। 
  • हरी सब्जियां और मौसमी फल से भरपूर भोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  •  विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाता है।
  •  इसलिए ये कोशिश करें कि आपके हर भोजन में ताजे फल या हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हों।

 
विज्ञापन

3 of 6
इन आदतों को अपनाने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार - फोटो : Adobe stock
पर्याप्त पानी पीएं
 
  • अब जब मौसम गर्मी का आ रहा है तो पानी आपके लिए बेहद जरूरी है।
  • दिनभर कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। 
  • हर्बल चाय, नींबू पानी या नारियल पानी भी हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • ऐसा नहीं करने पर शरीर में पानी की कमी से थकान, सिरदर्द और कमजोरी हो सकती है। 

 

4 of 6
इन आदतों को अपनाने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार - फोटो : Adobe Stock
नियमित व्यायाम और योग करें
 
  • योग, स्ट्रेचिंग और हल्का कार्डियो शरीर को फिट रखते हैं। 
  • ये रक्त संचार बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। 
  • प्रतिदिन 20-30 मिनट व्यायाम करने से शरीर की कमरोजी दूर होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
इन आदतों को अपनाने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार - फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त नींद और आराम
 
  • बदलते मौसम में नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। 
  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद शरीर की मरम्मत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है।
  •  नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
  • नींद की कमी से शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन आदतों को अपनाने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार - फोटो : Adobe stock
स्वच्छता और व्यक्तिगत हाइजीन
 
  • हाथों, चेहरे और मोबाइल जैसी चीजों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। 
  • बाहर से आने के बाद कपड़े बदलें और हाथ-मुंह धोएं।
  •  इससे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें