फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज से लेकर ब्रेन स्ट्रोक तक इन 5 बीमारियों का खतरा कम करती है टहलने की आदत

Sun, 12 Apr 2020 09:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Morning walk - फोटो : pixa
हम सभी यह जानते हैं कि पैदल चलने के बहुत से फायदे होते हैं। हर सुबह नियमित तौर पर टहलना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हममें से अधिकतर लोग टहल नहीं पाते हैं। भागदौड़ भरे जीवन में हमारे पास समय ही नहीं होता। सुबह उठे और नहा धो कर, नाश्ता कर के काम पर निकल जाते हैं। हालांकि समय की कमी से बड़ी परेशानी है हमारी दृढ़ इच्छा में कमी। थोड़ा सा टाइम मैनेजमेंट यानी समय प्रबंधन कर लें तो टहलने के लिए आसानी से समय निकल सकता है। हर दिन पैदल चलने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और ऐसा करना हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 6
walking - फोटो : pixa
हेल्थडॉटहार्वर्ड की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना पैदल चलने से हमारी जीवनशैली भी सुधरती है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि मोटापा घटाने या वजन कम करने के लिए टहलना कितना महत्वपूर्ण होता है। वेट लॉस टिप्स में लोगों को पैदल चलने की सलाह जरूर दी जाती है। पैदल चलने से हमारी कैलोरी बर्न होती है, शरीर पसीना छोड़ता है और फैट कम होने से वजन भी कम होता है। रिसर्च के मुताबिक, रिसर्च में यह भी देखा गया कि नियमित टहलने वाले लोगों को हिप फ्रैक्चर का खतरा करीब 43 फीसदी  कम हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
walking
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम 
सुबह मॉर्निंग वॉक करने से हमें ताजी हवा मिलती है और हमारा मूड फ्रेश होता है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक सुबह टहलना हमें ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति से भी बचाता है। पूरे हफ्ते में दो से ढाई घंटे पैदल चलने से भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सुबह थोड़ा सवेरे जगने की आदत भी हमारी जीवनशैली निखारती है। लॉकडाउन के दौरान आप अपने घर की छत पर या आंगन में टहल सकते हैं। 

4 of 6
डिप्रेशन से बचाए
भागदौड़ भरी जीवनशैली में पढ़ाई, करियर और काम के बोझ के बीच तनाव होना आम बात है। दोस्तों या रिश्तेदारों से थोड़ी कहासुनी हो जाए तो तनाव हो जाता है। तनाव ज्यादा हो तो आदमी डिप्रेशन में जा सकता है। रोज टहलने की आदत हमें इस स्थिति से भी बचाती है। पैदल चलने से हमारे शरीर की कोशिकाओं की एक्सरसाइज हो जाती है और हमारे मस्तिष्क की सक्रियता भी बढ़ती है। ऐसा करना आपको डिप्रेशन से बचाव में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
morning walk
डायबिटीज से बचेंगे
देश में करोड़ों लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। इसी डायबिटीज के कारण जिंदगी बेस्वाद हो जाती है। इससे बचने के लिए खानपान पर नियंत्रण रहना तो जरूरी है ही, रोजाना पैदल चलना भी आपको इस बीमारी से बचाता है। पैदल चलने से शरीर के खून में मौजूद अतिरिक्त शुगर बर्न होता है। जिन्हें पहले से ही डायबिटीज हो, उनके लिए भी पैदल चलना फायदेमंद होता है। ऐसा नियमित करना उन्हें डायबिटीज से होने वाले अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से बचाता हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
morning walk
हृदय रोगों से भी बचाव 
अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली के बीच बड़ी संख्या में लोग हृदय रोग के शिकार हो रहे हैं। हृदय रोगियों को भी डॉक्टर सुबह टहलने की सलाह देते हैं। हालांकि पहले से ही सुबह टहलने की आदत बना ली जाए तो यह हमें हृदय रोगों से मुफीद रखेगा। दरअसल, पैदल चलने से हमारे शरीर में रक्तसंचार ठीक रहता है। रक्तसंचार ठीक रहे तो हमारा हृदय भी स्वस्थ रहता है। 

आज ही से सुबह टहलने को अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिए। लॉकडाउन के दौरान बाहर टहलने नहीं जा सकते तो छत पर ही टहलना शुरू कीजिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें