फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल-शुगर को कंट्रोल रखना मुश्किल नहीं, आपके घर में ही मौजूद है इसका कारगर उपाय

Fri, 26 Apr 2024 09:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज को कैसे करें कंट्रोल - फोटो : istock
हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए शुगर का स्तर मौजूदा समय में सेहत के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हर उम्र के व्यक्तियों में इसके जोखिम देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं अनियंत्रित ब्लड प्रेशर से हृदय रोगों-हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है, वहीं हाई शुगर के कारण डायबिटीज और तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों का खतरा बढ़ सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल में रखना जरूरी है।

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे घरों में आसानी से कई ऐसी औषधियां मौजूद होती हैं जिससे शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को आसानी से कंट्रोल में रखा जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया अगर आप रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवन करते हैं तो इससे स्वास्थ्य को विशेष लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी के लाभ - फोटो : istock
तुलसी के औषधीय गुण

कई अध्ययनों में तुलसी से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में पता चलता है। तुलसी की पत्तियों के अलावा इसके बीज और अर्क को भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। तुलसी पोषक तत्वों से भी परिपूर्ण होती है इसमें विटामिन-ए और सी के साथ कैल्शियम, जिंक, आयरन पाया जाता है।

तुलसी के औषधीय गुण शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज की समस्या - फोटो : istock
ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक

शोधकर्ताओं ने बताया तुलसी में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो टाइप-2 डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकते हैं। पशु और मानव दोनों पर किए गए अध्ययनों से पता चला है कि तुलसी मधुमेह के लक्षणों को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। रक्त में अतिरिक्त इंसुलिन, उच्च कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज में होने वाली हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल रखने में भी तुलसी फायदेमंद हो सकती है।

4 of 5
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभ - फोटो : istock
हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद

शोधकर्ताओं ने पाया जिन लोगों को हार्ट की समस्या है उन्हें नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। तुलसी के पत्तों का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी हो सकती है ।एक अध्ययन में पाया गया कि तुलसी में मौजूद तेल (यूजेनॉल) तनाव-प्रेरित कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। तुलसी के पत्ते का पाउडर खाने के बाद मधुमेह वाले और बिना मधुमेह वाले चूहों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का काढ़ा - फोटो : istock
बहुत लाभप्रद है तुलसी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया दैनिक आहार में तुलसी को कई प्रकार से शामिल करके इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तुलसी की चाय, इसकी पत्तियों या अर्क का सेवन करके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। तनाव-चिंता जैसे विकारों में भी इसके लाभ हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें