फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ की बात: हर घर में मौजूद ये पत्तियां सेहत के लिए हैं बहुत खास, इम्युनिटी से लेकर पाचन तक में लाभकारी

Sat, 24 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से किया जाता रहा है। इनमें मौजूद यौगिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। तुलसी तनाव, पाचन, त्वचा और ब्लड शुगर में भी फायदेमंद पाई गई है।
विज्ञापन
1 of 4
तुलसी के पत्तों के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पत्तियां अद्भुत स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होती हैं? हर घर में आसानी से उपलब्ध इन पत्तियों को आयुर्वेद में सेहत का खजाना कहा जाता है। तुलसी एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जिसके सेवन से न सिर्फ प्राकृतिक तौर पर शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है साथ ही यह कई संक्रामक बीमारियों का प्रभावी घरेलू उपचार भी मानी जाती है। चाय में मिलाकर, काढ़े के रूप में या फिर तुलसी की पत्तियों को चबाकर इसके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

पेट से लेकर साफ त्वचा तक, तुलसी के पत्ते हमारे दिमाग और शरीर के लिए अद्भुत काम करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, अवसाद और सूजन से लड़ने में भी मदद करती है। एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण, तुलसी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करती है।

डायबिटीज और दिल की बीमारियों की रोकथाम और इलाज में भी तुलसी लाभप्रद हो सकती है। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Adobe Stock
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

तुलसी, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करती है। मधुमेह वाले चूहों पर किए गए एक अध्ययन में, तुलसी के अर्क से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में लाभ पाया गया।
 
  • तुलसी की पत्तियों का रोजाना खाली पेट सेवन ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने और डायबिटीज के कारण शरीर में होने वाले जोखिमों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। घरेलू उपचार के तौर पर इसका प्रयोग करके लाभ पाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
त्वचा से दूर होता है संक्रमण
  • तुलसी का उपयोग त्वचा की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। ऑयली स्किन वालों के लिए यह बेहतरीन स्किन क्लींजर है, जो रोम छिद्रों को बंद करने वाली गंदगी और अशुद्धियों को दूर करके त्वचा में रक्त के संचार को ठीक रखने में मदद करती है। तुलसी के पत्ते को चंदन के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। 


पाचन स्वास्थ्य के लिए कारगर
  • तुलसी का सेवन पाचन और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करती है, जिससे सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याओं को कम करने में विशेष लाभ पाया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों में मौजूद यूजेनॉल यौगिक पाचन तंत्र को ठीक रखना सुनिश्चित करता है। तुलसी, शरीर के भीतर एसिड को संतुलित करने में भी मदद करती है, जिससे पीएच स्तर और भोजन के पाचन को ठीक रखना आसान होता है।
विज्ञापन

4 of 4
मानसिक तनाव की समस्या - फोटो : Adobe Stock
स्ट्रेस में भी फायदेमंद है तुलसी

तनाव और अवसाद के जोखिमों को कम करने में भी तुलसी की पत्तियों को असरदार पाया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि तुलसी की पत्तियां उन न्यूरोट्रांसमीटर को उत्तेजित करती हैं जो खुशी और ऊर्जा को बढ़ाने वाले हार्मोन्स को नियंत्रित करती है। तुलसी को एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन या तनाव-विरोधी एजेंट माना जाता है। जिन लोगों को अक्सर स्ट्रेस की समस्या रहती है, उन्हें तुलसी की पत्तियों से लाभ मिल सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें