फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज में पाया जाता है गाय के दूध से भी 10 गुना ज्यादा कैल्शियम, हड्डियों को बनाता है मजबूत

Sun, 15 Nov 2020 03:32 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चों की डाइट में कैल्शियम युक्त आहार को प्राथमिकता दी जाती है। इससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। उम्र बढ़ने से साथ शरीर की हड्डियां कैल्शियम खोने लगती हैं, जिससे दर्द के साथ और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर उम्र के लोगों के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीज है, जिसमें गाय के दूध के मुकाबले 10 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
दूध - फोटो : pixabay
दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है इसलिए बच्चों को दूध दिया जाता है जिससे उनके शरीर में पोषक तत्वों और कैल्शियम की जरुरत को पूरा किया जा सके। लेकिन एक उम्र के बाद लोग दूध कम लेने लगते हैं या फिर बिल्कुल ही नहीं लेते हैं। दूध या फिर अन्य डेयरी प्रोडक्ट में फैट ज्यादा होने की वजह से भी कुछ लोग इन्हें लेने से परहेज करते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप दूध या डेयरी प्रोडक्ट की जगह कुछ और भी ले सकते हैं जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉक्टरों के मुताबिक, तिल के बीज शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। गाय के दूध के मुकाबले तिल में 10 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी सब्जियां, बीन्स, साबुत अनाज, अनाज आदि को डाइट में शामिल करके कैल्शियम की मात्रा को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैल्शियम की कमी से क्या परेशानियां होती हैं?

उम्र बढ़ने से साथ हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। ये परेशानी महिलाओं में ज्यादा होती है। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण नहीं होता है। लोग कैल्शियम की कमी को पूरा करने लिए टैबलेट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन यह सही नहीं रहता है। इसकी जगह कैल्शियम युक्त आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें