जामुन, जिसे 'इंडियन ब्लैकबेरी' भी कहते हैं, एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के समान है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे यह गर्मियों का फल है, जो लू लगने से बचाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्सियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर यह फल मुंह के छाले, एनीमिया, गठिया और लिवर की समस्या में भी राहत देने का काम करता है। वैसे ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन की तरह ही उसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जो कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...