अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें न केवल खट्टे-मीठे स्वाद का खजाना छिपा हुआ है बल्कि यह स्वास्थ्य लाभ से जुड़े गुणों का भंडार भी है। यह फल विटामिन ए और सी से लेकर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और फोलेट से भरपूर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं और हमारे शरीर को रोगों से बचाते भी हैं। इसका रोजाना सेवन शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं अनानास के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...