फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों का यह फल है 'सेहत का खजाना', इम्युनिटी से लेकर त्वचा की समस्याओं के लिए है फायदेमंद

Thu, 13 Jan 2022 11:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फलों के सेवन से सेहत को लाभ - फोटो : Pixabay
सर्दियों के मौसम में बाजार में कई सारे ऐसे फल मौजूद होते हैं, जिन्हें अध्ययनों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। संतरा ऐसा है एक फल है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ खुद में समाहित किए हुए होता है। सर्दियों के इस मौसम में संतरे बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसके सेवन को स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है। कोरोन के इस दौर में जब इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में विटामिन सी और साइट्रिक फलों के सेवन की सलाह दी जा रही है, ऐसे में संतरा खाना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हो सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि संतरे पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होती है, ऐसे में संतरे का सेवन करना आपके लिए मौजूदा समय के हिसाब से बहुत ही लाभदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में संतरा खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बेहद फायदेमंद हैं संतरे - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली को मिलती है मजबूती
नियमित रूप से विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट यौगिकों से भरपूर चीजों के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। संतरा को विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह पोषक तत्व  कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। विटामिन-सी का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है।
विज्ञापन

3 of 4
त्वचा के लिए संतरे खाने के फायदे - फोटो : istock
त्वचा की रंगत में आता है निखार
संतरे खाने से त्वचा की बीमारियों का खतरा कम होता है और यह आपकी रंगत को निखारने में भी काफी लाभदायक माना जाता है। संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और जवां बनी रहती है। संतरे के छिलकों को भी त्वचा की समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
संतरे की पोषकता - फोटो : Pixabay
एनीमिया का जोखिम होता है कम
शोधकर्ता बताते हैं, विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से एनीमिया को रोकने में मदद मिल सकती है। एनीमिया की स्थिति में शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। वैसे संतरे तो आयरन का अच्छा स्रोत नहीं हैं, हालांकि इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है। महिलाओं में एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें