फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय गुणों से भरपूर नीम चर्म रोगों को करती है ठीक, इसके और भी हैं कई फायदे

Fri, 18 Sep 2020 09:12 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नीम के फायदे - फोटो : iStock
नीम के बारे में तो सभी जानते हैं कि यह एक औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है। गर्मियों में नीम के पेड़ की छांव ठंडक तो देती ही है, साथ ही इस पेड़ की छाल,पत्ती और फल सभी चीजें कई तरह से फायदेमंद होती हैं। इस वृक्ष के हर हिस्से को आयुर्वेद में औषधी के रुप में उपयोग किया जाता है। ये चर्म रोगों में फायदेमंद होती है। इस वजह से कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी नीम का उपयोग किया जाता है। ये संक्रमण को रोकने में भी सक्षम होती है। चर्म रोगों के साथ नीम के कई और भी फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नीम के फायदे - फोटो : iStock
रसोई में कभी-कभी काम करते समय हाथ जल जाता है, तो उस जली हुई जगह पर नीम की पत्तियों को पीस कर लगाने से ठंडक मिलती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो घावों को बढ़ने नहीं देते और उसे जल्दी भरने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नीम के फायदे - फोटो : freepick.com
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाने से चर्म रोग, जैसे- फोड़े-फुंसी और फंगल इंफेक्शन में लाभ मिलता है। फोड़े-फुंसी के कारण हुए घावों पर नीम के पत्ते पीसकर लगाने से घाव जल्दी भरने लगता है। नीम के पत्तों का फेस पैक बनाकर लगाने से चेहरे के मुंहासे खत्म होते हैं और दाग-धब्बों से भी निजात मिलती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पहले के समय में लोग नीम की लकड़ी से दातून करते थे। इससे दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं। इसके इस्तेमाल से दांतों में पायरिया की शिकायत भी नहीं होती है, जिससे मुंह की दुर्गंध में भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
नीम के फायदे - फोटो : iStock
नीम की पत्तियां बालों को लिए भी लाभदायक हैं। नीम की पत्तियों के पानी से बाल धोने पर बालों में होने वाले फंगल इन्फेक्शन, रुसी आदि से छुटकारा मिलता है। इससे बाल गिरने की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कान में दर्द होने पर नीम का तेल फायदेमंद रहता है। अगर किसी का कान बहता है तो भी नीम का तेल उसके लिए लाभदायक है, लेकिन ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें