फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मुलेठी, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक में है कारगर

Sun, 15 Nov 2020 03:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुलेठी का नाम तो आपने सुना ही होगा और शायद इसका उपयोग भी किया हो। दरअसल, यह दुनियाभर में औषधीय लाभ के लिए सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों में से एक है। इसका इस्तेमाल भारतीय आयुर्वेद के साथ-साथ चीनी दवाओं में भी प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। मुलेठी विटामिन-ए और ई से भरपूर होता है। इसके अलावा यह कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, सिलिकॉन और जिंक जैसे खनिजों का भी अच्छा स्रोत है। आइए जानते हैं मुलेठी के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
थकान या कमजोरी में मुलेठी का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है या कमजोरी होती है तो आपको मुलेठी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप दो ग्राम मुलेठी पाउडर के साथ एक चम्मच घी और एक चम्मच शहद को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। इसका फायदा आपको जल्द ही नजर आने लगेगा।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुलेठी के गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार लाने का काम करते हैं। आप मुलेठी पाउडर के साथ शहद और घी का मिश्रण बनाकर उसका सेवन करें तो काफी फायदा मिलेगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुलेठी का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे- सीने में जलन, पेट में अल्सर, पेट के अस्तर की सूजन आदि में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर डालें और उसे 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। फिर उसे छान लें और उसका सेवन करें। हफ्ते में दो से तीन बार इस मिश्रण का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुलेठी वजन घटाने से लेकर मोटापे को भी कम करने में मददगार होता है। साल 2009 में मोटापा अनुसंधान और नैदानिक अभ्यास जर्नल में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक, मुलेठी का तेल अधिक वजन वाले लोगों में शरीर और आंत के वसा को कम करने में मदद करता है।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें