फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद भी-सेहत भी: शहतूत खाने के सात जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों से करता है बचाव

Mon, 28 Jun 2021 09:31 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शहतूत के फायदे - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


शहतूत तो आपने खाया ही होगा? यह अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है, यानी यह मीठा और तीखे स्वाद से भरपूर होता है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरस अल्बा है। शहतूत का फल लाल, काले और नीले रंग में पाया जाता है, लेकिन काले शहतूत का स्वाद सबसे अच्छा माना जाता है। वैसे इसकी ज्यादातर किस्मों का इस्तेमाल शर्बत, जैम, जेली, पाइज, चाय आदि बनाने का किया जाता है, लेकिन लोग इसे कच्चा खाना भी खूब पसंद करते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। शहतूत विटामिन-सी, के, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस से भरपूर होता है। साथ ही इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं। यानी कुल मिलाकर शहतूत खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पाचन में करता है सुधार 
  • शहतूत में फाइबर होता है जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से कब्ज और ऐंठन की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा शहतूत में पाए जाने वाले गुण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रक्तचाप को करता है नियंत्रित 
  • शहतूत के नियमित सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला गुण रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और खून के थक्के बनने, स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी बीमारियों की संभावना को कम कर देता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बढ़ाता है इम्यूनिटी 
  • शहतूत में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे किसी भी बीमारी या बाहरी तत्वों के खिलाफ एक शक्तिशाली रक्षात्मक हथियार माना जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हड्डियों के लिए भी है फायदेमंद 
  • शहतूत में विटामिन-के, कैल्शियम के साथ ही फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के ऊतकों के निर्माण और रखरखाव के लिए लाभकारी हो सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से संबंधित विकारों को रोकने में महत्वपूर्ण होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बालों को बनाते हैं स्वस्थ 
  • शहतूत में पाए जाने वाले गुण बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। ये बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं। इसके अलावा शहतूत को त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है। ये काले दाग-धब्बों को कम कर सकते हैं। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें