फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में होते हैं ये 9 पौष्टिक तत्व, वजन घटाने में भी होता है सहायक

Tue, 25 Jun 2019 07:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
drinking milk
दूध, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। दूध में 9 पौष्टिक तत्व होते हैं जो बीमारियों से बचाते हैं। घरों में बच्चों को भी रोज दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन तक कई पौष्टिक तत्व होते हैं। हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी दूध लाभकारी होता है। यह भी कहा जाता है कि दूध पीने से तनाव दूर होता है और यह शरीर को हाइड्रेड रखता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
दूध
नेशनल डेयरी काउंसिल के मुताबिक, दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन (बी 2) और नियासीन होता है। कैल्शियम, हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन से इंसान को ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और यह रक्त चाप को नियंत्रित रखता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
दूध
फास्फोरस से शरीर में ऊर्जा मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसी तरह, विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं और नर्वस टिश्यू को नियंत्रित करता है। विटामिन ए इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आंखों और स्किन की समस्या से दूर रखता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
दूध
राइबोफ्लेविन (बी 2) खाने को ऊर्जा में तब्दील करता है। नियासीन, मेटाबॉलिज्म शुगर और फैटी एसीड को नियंत्रित रखता है।  डॉक्टर ब्रायन रॉय के मुताबिक, दूध वजन घटाने में भी सहायक होता है। हालांकि, वह कहते हैं इसे लेकर पुष्टि नहीं है कि दूध पीने से वजन घटता है लेकिन यह बॉडी के फैट को प्रभावित करता है। वह कहते हैं कि यह देखा गया है कि वेट ट्रेनिंग के बाद लोग दूध पीते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें