अलसी के बीज के फायदे
- फोटो : freepik.com
अलसी का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद
अलसी कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, थायमिन और कॉपर प्रमुख हैं। ये सभी तत्व हृदय सहित संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा ये सीड्स अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) का भी उत्कृष्ट स्रोत है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी में मौजूद एएलए, सूजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को रक्त वाहिकाओं में जमा होने से रोकने में फायदेमंद है। यही कारण है कि फ्लैक्स सीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।