फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालसा: हड्डियों को मजबूत करने से लेकर पेट दर्द को ठीक करने तक, यह फल है 'सेहत का खजाना'

Sat, 08 May 2021 08:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फालसा फल के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


फालसा फल तो आपने खाया ही होगा? यह देखने में भले ही छोटा होता है, लेकिन औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। स्वाद में खट्टा-मीठा होने की वजह लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं।  इस फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन के अलावा विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि इस फल को 'सेहत का खजाना' भी कहा जाता है। इसे कमजोरी दूर करने वाला टॉनिक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं फालसा के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत 
  • फालसा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा यह हड्डी घनत्व को भी बढ़ाता है। अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना है तो इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पेट दर्द को करता है ठीक 
  • यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए फालसा का सेवन पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। अगर नियमित रूप से इस फल के रस का सेवन करें तो यह पाचन तंत्र से भी जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बढ़ाता है ऊर्जा का स्तर 
  • यह फल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और ये तो आप जानते ही होंगे कि प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मांसपेशियों के लिए भी है फायदेमंद 
  • इस फल में प्रोटीन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और ये दोनों तत्व मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करें तो काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एनीमिया में है उपयोगी 
  • इस फल में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह एनीमिया में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह त्वचा के सूखेपन और मुंहासों को भी दूर करता है। अगर आप गले में खराश की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको यह फल जरूर खाना चाहिए। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें