आपने भी अक्सर यह कहावत सुनी होगी- 'संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। आमतौर पर प्रोटीन का जिक्र होते ही सबसे पहला ख्याल अंडों का आता है। पर अंडे सिर्फ प्रोटीन तक ही सीमित नहीं हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अंडों में विटामिन बी के कई प्रकार, फोलेट, विटामिन डी और के के साथ अन्य कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसके सेवन को काफी स्वास्थ्यबर्धक बनाते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना कम से कम एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है।
अध्ययनों से पता चलता है कि अंडे में विभिन्न ट्रेस पोषक तत्व भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। वास्तव में अंडे को सुपरफूड कहना गलत नहीं है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी लोगों को रोजाना अंडे खाने की सलाह दी जाती रही है। अंडों को कच्चा, उबालकर या इसकी करी के रूप में सेवन किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि रोजाना अंडे खाना सेहत के लिए किस तरह से लाभदायक हो सकता है?