फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल' करने से लेकर खून की कमी दूर करता है जीरा, जानें इसके बेहिसाब फायदे

Tue, 12 May 2020 02:50 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जीरा
भारतीय रसोई और खानपान में इस्तेमाल होने वाले मसाले आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल कई बीमारियों की दवा के रूप में किया जाता रहा है। हमारे किचन में मौजूद मसालों में जीरा जरूर शामिल होता है, जिसका दाल और सब्जियों से लेकर विभिन्न तरह के पकवानों में प्रयोग होता है। कई तरह के पकवानों में जीरे का छौंक लगते ही स्वाद बढ़ जाता है। जीरा हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज, अपच जैसी पेट की बीमारियों से लेकर कई तरह की खतरनाक बीमारियों से बचाव में भी यह कारगर है। इसका नियमित सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं जीरा के नियमित सेवन से होने वाले कुछ खास फायदों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करे
जीरे का सेवन करना ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पूर्व में हो चुके कई तरह के शोधों में यह बताया जा चुका है कि जीरा हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है, जबकि इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने की क्षमता भी होती है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने से हम कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कब्ज और अपच में आराम 
आजकल के अनियमित खानपान के कारण कब्ज और अपच जैसी समस्याएं आम हैं। कब्ज के लिए घरेलू उपचार के तौर पर जीरे के पानी का सेवन करने को कहा जाता है। जीरे में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, इसलि यह कब्ज में आराम दिलाता है। वहीं, यह हमारे शरीर की पाचन क्रिया को ठीक करता है और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • डायबिटीज से बचाव
डायबिटीज की चपेट में आने वाले लोग कई तरह के व्यंजनों का स्वाद नहीं ले पाते हैं। जीरे में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो शरीर में डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। डायबिटीज की चपेट में आने से बचने के लिए लोगों को नियमित रूप से जीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खून की कमी न होने दे
शरीर में खून की कमी हो तो एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा होता है। जीरे में आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। आयरन ऐसा मिनरल है, जो हमारे शरीर में खून बनाने में मदद करता है। इसलिए जीरे के नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और शरीर एनीमिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें