फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: पोषक तत्वों का खजाना है यह औषधि, दांत दर्द और मधुमेह में मानी जाती है विशेष लाभकारी

Sun, 09 Jan 2022 11:39 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आयुर्वेदिक औषधियां - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में वर्षों से तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए कई सारी औषधियों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। इनमें से कई औषधियों का हम सभी वर्षों से मसालों के रूप में भी इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लौंग ऐसी ही एक गुणकारी औषधि है जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। भारतीय व्यंजनों के स्वाद बढ़ाने से लेकर कई तरह की बीमारियों के घरेलू उपचार के रूप में लौंग को वर्षों से प्रयोग में लाया जा रहा है।

अध्ययनों से पता चलता है लौंग में फाइबर, विटामिन्स और कई तरह के खनिज होते हैं, जिसकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़े में लौंग को शामिल करने की भी सलाह दी जाती रही है। लौंग में मैंगनीज की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो मस्तिष्क के कार्य को सुचारू बनाए रखने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में लौंग से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बहुत फायदेमंद है लौंग का खाना - फोटो : istock
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है लौंग
कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से युक्त होने के अलावा लौंग एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। एंटीऑक्सिडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो कई तरह की क्रोनिक बीमारियों का कारण बनती हैं। लौंग में यूजेनॉल नामक एक यौगिक भी होता है, जो एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। इसका सेवन करना कैंसर जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
लौंग के गुण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
बैक्टीरिया संक्रमण से मिलेगी सुरक्षा
लौंग में रोगाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जिसका अर्थ है कि यह बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला है कि लौंग के  तेल में ई. कोलाई जैसे जीवाणुओं को मारने की क्षमता होती है। कई सारे माउथवॉश में भी लौंग का इस्तेमाल इसीलिए किया जाता रहा है। दांत के दर्द को कम करने में भी लौंग का तेल काफी कारगर माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
कई रोगों में लाभदायक है लौंग - फोटो : Pixabay
मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक
शोध से पता चलता है कि लौंग में पाए जाने वाले यौगिक ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। पशुओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि लौंग का अर्क चूहों में शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक हो सकता है। लौंग में पाया जाना वाला एक यौगिक मानव मांसपेशियों की कोशिकाओं और मधुमेह वाले चूहों दोनों पर कारगर पाया गया है। मसालों में लौंग को शामिल करके इस तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें