फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुणों की खान' है करेला, शरीर से इन बीमारियों को भगाता है दूर

Tue, 21 Jul 2020 09:03 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
करेले का नाम सुनते ही अधिकतर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं, क्योंकि यह स्वाद में कड़वा होता है। हालांकि कई लोगों को इसकी सब्जी बेहद पसंद आती है, चाहे उसे सिर्फ हल्दी और नमक के साथ भून दिया गया हो या फिर मसालेदार सब्जी बनाई गई हो। अब यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। तभी तो कई लोग करेले का जूस भी बड़े चाव से पीते हैं। यह कई बीमारियों को दूर भगाता है। आइए जानते हैं कि आखिर करेले को 'गुणों की खान' क्यों कहा जाता है और इसके सेवन से कौन-कौन सी समस्याओं से राहत मिलती है? 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, करेला एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए भी पाए जाते हैं। विटामिन-सी हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में सहायक है जबकि विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है। इन्ही गुणों की वजह से करेले को 'गुणों की खान' कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन समस्याओं से दिला सकता है निजात 
  • करेले के सेवन से पेट से लेकर दिमाग तक शरीर के हर अंग को फिट रखा जा सकता है। यह दिल की धड़कनों के लिए भी लाभकारी है। सिर दर्द या सिर में भारीपन जैसी समस्या को भी दूर भगाने में यह सहायक है। उचित मात्रा में इसका सेवन इन सभी समस्याओं से निजात दिला सकता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जोड़ों के दर्द में देता है राहत 
  • करेले का सेवन उन लोगों को नियमित रूप से करना चाहिए, जो जोड़ों के दर्द, खासकर घुटने के दर्द से परेशान हैं। यह इस समस्या से निजात दिला सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट की इन समस्याओं को भी करता है दूर 
  • करेले का सेवन पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। नियमित तौर पर इसके सेवन से बार-बार पेट खराब होना, पेट अफरना, गैस, बदहजमी, खट्टी डकार, पेट में कीड़े और मितली आने जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चोट या घाव में भी देता है राहत 
  • अगर आपको चोट लगने के कारण शरीर में कहीं घाव हो गया है तो आप नियमित तौर पर करेले का सेवन करें। इससे घाव को जल्दी भरने में मदद मिलेगी और साथ ही उस जगह पर इन्फेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुंह के छालों से मिलेगी निजात 
  • मुंह में छाले होने की समस्या अक्सर पेट की गर्मी या फिर कब्ज की वजह से ही होती है। ऐसे में नियमित तौर पर करेले का सेवन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या ना करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें