रोजाना सुबह उठकर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके कई फायदे होते हैं, लेकिन सादा पानी पीने की बजाय आप सुबह रोजाना नींबू पानी पी सकते हैं। ये आपके वजन को तो नियंत्रित करता ही है, साथ ही इसके कई और फायदे भी होते हैं। नींबू में विटामिन सी और बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। नींबू पानी पीने से आप पेट से संबंधित कई परेशानियों से बचे रह सकते हैं। मधुमेह के रोगियों लिए भी एक गिलास सादा नींबू पानी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि नींबू पानी पीने के क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं...