फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म या ठंडा कौन सा दूध है आपके स्वास्थ्य के लिए सही?

Mon, 13 Apr 2020 07:01 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दूध - फोटो : फाइल फोटो
दूध के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी वाकिफ हैं। कैल्शियम, आयोडीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी के गुणों से भरपूर दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही दूध के सेवन से शरीर में पानी की भी कमी नहीं होती है। लेकिन इन सब चीजों के बावजूद भी मन में एक उलझन हमेशा बनी रहती है कि दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा। अगर आप भी ठंडे और गर्म दूध को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको गर्म और ठंडे दूध के फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अच्छी नींद के लिए गर्म दूध
अगर आप अनिंद्रा की समस्या से परेशान हैं तो आपको रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना चाहिए। दूध में पाए जाने वाला एमिनो एसिड सेरोटोनिन और मेलाटोनिन केमिकल के स्राव को बढ़ाता है, जिससे आपको आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मासिक धर्म के समय
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के मूड में बदलाव देखने को मिलता है। अगर आप भी कुछ ऐसा महसूस कर रही हैं तो एक गिलास गर्म दूध पी लीजिए। ऐसा करने से आप बेहतर महसूस करेंगी।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम में
दूध और शहद को एक साथ मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या में बड़ा जल्दी आराम मिलता है। दूध और शहद को एक साथ मिलाने से यह एंटी-बैक्टीरियल बन जाता है और वायरल समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट से जुड़ी समस्या में
ठंडे दूध का सेवन आपको एसिडिटी की समस्या में राहत पहुंचा सकता है। एसिडिटी होने पर पेट में जलन होते रहता है। ऐसे में ठंडा दूध पीने से राहत मिलता है। इसके साथ ही कैल्शियम से भरपूर दूध शरीर में एसिड बनने से रोकता है और पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को सोखने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए
ठंडे दूध के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय सुबह में होता है। इसके अलावा वर्कआउट खत्म करने के बाद ठंडा दूध पी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें