फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना है तो साल 2020 में जरूर फॉलो करें ये टिप्स 

Wed, 01 Jan 2020 02:33 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोटापा
नया साल आ गया है और ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, आजकल मोटापा एक ऐसी समस्या है जो आपको कई तरह की बीमारियां देती है। लेकिन अगर आप इस साल अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको कुछ संकल्प जरूर लेंने होंगे ताकि आप आसानी से मोटापा कम कर सकें। आप घरेलू नुस्खों के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के अपना वजन कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मोटापा
सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।  इससे न केवल आपका वज़न कम होगा बल्कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 4
Obesity
अगर आपको अपनी तोंद भीतर करनी है और मोटापा घटाना है तो आप आंवले का जूस पिएं। क्योंकि आंवले को सुपरफुड की श्रेणी में रखा जाता है और इसे सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आंवले में हाई प्रोटीन और विटामिन सी की मात्रा होती है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफैनॉल की मात्रा  होती है जो कि टॉक्सीन से लड़ती है और वजन कम होता है।
विज्ञापन

4 of 4
मोटापा - फोटो : Pixabay
लगातार ज्यादा देर तक बैठने से भी वजन बढ़ जाता है। अगर आपका काम ज्यादा देर तक बैठने का है तो आपको हर 1 घंटे के बाद करीब 3-5 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी आंखो को ठंडे पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें