हाथों का कांपना
- फोटो : Adobe Stock
तनाव
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या है। तनाव के कारण शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे हाथों में कंपन हो सकता है। इसके अलावा, कॉफी, चाय, या एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन का अधिक सेवन भी नसों को उत्तेजित करता है, जिससे हाथ कांपने लगते हैं। यह कंपन अस्थायी हो सकता है, लेकिन अगर तनाव या कैफीन की मात्रा लगातार अधिक रहे, तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। तनाव प्रबंधन के लिए योग, ध्यान, और कैफीन का सेवन सीमित करना इस स्थिति को नियंत्रित कर सकता है।