फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: थकान होने के साथ झड़ रहे हैं बाल तो हो सकता है इस बीमारी का शुरुआती संकेत, बरतें ये सावधानियां

Sat, 04 Oct 2025 10:07 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का बाल झड़ने लगता है, ये थायराइड का शुरुआती लक्षण हो सकता है। मगर लोग इसे बाल झड़ने का सामान्य कारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में थायराइड के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
Early Symptoms of Thyroid: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान महसूस होना और कुछ बालों का झड़ना एक आम बात मानी जाती है। अक्सर हम इसे काम के दबाव, तनाव या पोषक तत्वों की कमी का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बावजूद हर समय थके हुए और ऊर्जा हीन महसूस करते हैं और साथ ही आपके बाल सामान्य से कहीं ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ये दोनों लक्षण एक साथ दिखना शरीर में पनप रही एक गंभीर बीमारी थायराइड का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी तितली के आकार की थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसलिए आइए इस लेख में थायराइड के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानते हैं, साथ ही इससे जुड़े सावधानियों के बारे में भी जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
क्यों होते हैं थकान और बाल झड़ने के लक्षण?
थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म, यानी ऊर्जा बनाने और उपयोग करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है। थायराइड की समस्या दो तरीके से हो सकती है, पहला हाइपरथायराइडिज्म  (ओवरएक्टिव थायराइड) और दूसरा हाइपोथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायराइड)।

जब हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति होती है तो हार्मोन कम बनते हैं, जिससे शरीर की ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, यही वजह है कि व्यक्ति को हर समय अत्यधिक थकान और सुस्ती महसूस होती है। इसके अलावा थायराइड हार्मोन बालों के रोम के विकास और रखरखाव के लिए भी जरूरी हैं। हार्मोन की कमी से बालों का विकास चक्र बाधित होता है, जिससे बाल सूखे, बेजान होकर तेजी से झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
थायरॉइड - फोटो : Adobe Stock
हाइपोथायरायडिज्म के अन्य शुरुआती लक्षण
थकान और बालों के झड़ने के अलावा, हाइपोथायरायडिज्म के कुछ और भी लक्षण हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है-
  • मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण वजन बढ़ने लगता है।
  • शरीर की गर्मी पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है।
  • त्वचा में रूखापन और पाचन क्रिया धीमी होने से कब्ज की समस्या।
  • यह हार्मोन मूड और दिमागी कार्यप्रणाली को भी प्रभावित करता है।

4 of 5
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को है अधिक खतरा?
थायराइड की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कहीं अधिक आम है, खासकर 30 की उम्र के बाद। यदि आपके परिवार में किसी को थायराइड की समस्या रही है, तो आपको भी इसका खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा ऑटोइम्यून बीमारियां और शरीर में आयोडीन की कमी की वजह से भी थायराइड का जोखिम बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें - Health Tips: अक्तूबर की हल्की ठंड में बढ़ जाता है वायरल फीवर का जोखिम, अभी से बरतें ये सावधानियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
यदि आप लगातार थकान और बालों के झड़ने के साथ-साथ ऊपर दिए गए किसी भी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति आपको तुरंत एक डॉक्टर से मिलना चाहिए। एक साधारण ब्लड टेस्ट (TSH टेस्ट) से थायराइड की समस्या का आसानी से पता लगाया जा सकता है। समय पर पहचान और सही दवा से इस स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है और आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें