फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: इम्युनिटी को कमजोर कर सकती हैं ऐसी आदतें, तुरंत बना लें दूरी

Fri, 10 Dec 2021 12:04 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इम्युनिटी को कमजोर करने वाली चीजें - फोटो : Pixabay
कोरोना के इस दौर में मजबूत इम्युनिटी की आवश्यकताओं के बारे में हर कोई समझ चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इम्युनिटी का बढ़ना एक सतत प्रक्रिया है, ऐसे में इसके लिए लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। इम्युनिटी मजबूत होने से संक्रमण और कई तरह की बीमारियों का खतरा कम रहता है। डॉक्टर कहते हैं, आहार और जीवनशैली को ठीक रखकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं आपकी कुछ आदतें मजबूत इम्युनिटी को भी कमजोर बना सकती हैं, इस बारे में भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जाने-अनजाने हम कई ऐसी आदतों को अपना लेते हैं जो शरीर को अंदर से गंभीर क्षति पहुंचा सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं  जिसे इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए तुरंत छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
नींद संबंधी विकार - फोटो : Pixabay
पर्याप्त नींद न लेना
पर्याप्त नींद न लेना सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, इम्युनिटी के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। नींद पूरी न होने के कारण आपका शरीर संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं और एंटीबॉडी नामक प्रोटीन का सही से निर्माण नहीं कर सकता है, जो बीमारी से बचाव में मदद करते हैं। हमारा शरीर केवल नींद के दौरान ही साइटोकिन्स नामक प्रोटीन बनाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में मदद करती है।
विज्ञापन

3 of 4
तनाव लेना है बेहद नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
बहुत अधिक  तनाव लेने की आदत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर रहना बहुत आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि बहुत अधिक तनाव और चिंता करने वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली समय के साथ कमजोर होती जाती है। इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए तनाव और चिंता को दूर करने वाले उपाय करना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

4 of 4
आहार का विशेष ध्यान रखना आवश्यक - फोटो : iStock
फलों और सब्जियों का सेवन न करना
फलों और सब्जियों का सेवन शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक श्वेत रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करती हैं। फल और सब्जियां, तमाम तरह के पोषक तत्वों जैसे कॉपर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, सी, और ई आदि से भरपूर होती हैं जो आपके स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। पौधे आधारित खाद्य पदार्थ आपको फाइबर प्रदान करते हैं, जो शरीर में वसा को कम करने में मदद करता है, जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को मजबूत करने में सहायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें