बालों की समस्या आज के समय में काफी आम हो गई है। अध्ययनों के मुताबिक हर पांच में से एक व्यक्ति, बालों के झड़ने, बालों की कमजोरी, चमक और घनत्व में कमी और बालों के पतले होने जैसी समस्याओं से परेशान है। जाने-अनजाने हम कई ऐसी आदतों के शिकार हो गए हैं जो बालों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानी जाती हैं। यही कारण है कि बहुत ही कम उम्र ही अब लोग गंजेपन की समस्या से परेशान देखे जा रहे हैं। यदि आप इसके कारणों के बारे में जानना चाहें तो इसका कोई एक कारण नहीं मिलेगा, क्योंकि ऐसे कई कारक हैं जो बालों की समस्या पैदा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हम जीवनशैली और आहार में सुधार कर लें तो बालों की अधिकतर समस्याओं को आसानी से कम किया जा सकता है। हमारी कुछ आदतों के चलते ही समय से पहले बाल झड़ने और कमजोर होने लगते हैं, जिसके कारण गंजेपन की समस्या पैदा हो जाती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कौन सी आदतों को बालों की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, जिनसे दूरी बनाकर बालों को स्वस्थ और घना बनाए रखने में मदद मिल सकती है।