फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: दिन की करें 'हेल्दी शुरुआत', सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक ऐसी रखें दिनचर्या, फिर देखिए लाभ

Tue, 02 Jan 2024 11:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खुश रहने के लिए जीवनशैली को रखें बेहतर - फोटो : istock
साल 2023 को अलविदा बोलकर अब हम नए साल 2024 में प्रवेश कर चुके हैं। ये पूरा साल हमारी सेहत के लिए बेहतर रहे, हम सभी बीमारियों से सुरक्षित रहें और जीवन का भरपूर आनंद ले सकें इसके लिए अभी से शुरुआत करें। दिनचर्या की कुछ आदतें आपको स्वस्थ और फिट रखने में काफी मददगार हो सकती हैं, तो क्यों न दिन की करें एक 'हेल्दी शुरुआत'?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेहत के नजरिए से इस साल भी हमारे सामने कई सारी चुनौतियां हैं। देश में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले हों या हृदय स्वास्थ्य को लेकर चुनौतियां, संक्रामक रोगों का खतरा हो या मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं, हमें इन सभी दिक्कतों से बचने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।

इम्युनिटी को बढ़ाने, फिटनेस को ठीक रखने और बीमारियों से बचाव के लिए आज और अभी से दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करें।
विज्ञापन

2 of 5
गुनगुना पानी पिएं - फोटो : istock
सुबह गर्म पानी और फिर 30 मिनट का व्यायाम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट और दिनचर्या की आदतें सही हों। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के सेवन की आदत बनाएं। भरपेट पानी पीने से डिहाइड्रेशन का जोखिम कम होता है और शरीर से विषाक्तता दूर होती है। इसके बाद रोज सुबह कम से कम 30 मिनट योग-व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें। आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह से फिट रखने में ये आदतें विशेष लाभकारी हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्वस्थ और पौष्टिक आहार - फोटो : istock
पौष्टिक नाश्ता और भोजन

आहार, हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत है, अध्ययनों से पता चलता है कि जिस प्रकार का भोजन हम करते हैं, उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। आहार में सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण है। भरपेट नाश्ता करें, जिसमें फल-कच्ची सब्जियां, अंडे, दूध, नट्स-सीड्स की मात्रा जरूर हो। रात में करीब 8-10 घंटे खाली पेट के बाद शरीर को सुबह स्वस्थ और भरपेट आहार की आवश्यकता होती है।

दोपहर का भोजन भारी न हो, इसमें हरी सब्जियों, साग, दही को शामिल करें। थाली में रंग-बिरंगी सब्जियां हो, कच्ची सब्जियों का सलाद आपको पौष्टिकता देता है। भोजन के बाद कुछ मिनट्स के लिए वॉक की आदत बनाएं।

4 of 5
योग-व्यायाम की बनाएं दिनचर्या - फोटो : istock
दिन में ज्यादा बैठे नहीं, पानी पीते रहें

ज्यादा समय तक बैठना कई बीमारियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। अगर आप ऑफिस में काम करते हैं और लंबे समय तक बैठना होता है तो हर आधे घंटे पर कुर्सी से उठें तो शरीर को स्ट्रेच करके आसपास जरूर टहलें। शारीरिक रूप से निष्क्रियता बढ़ने से ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

इसके अलावा हर आधे घंटे पर थोड़ी मात्रा में पानी जरूर पीने का लक्ष्य बनाएं। शरीर को हाइड्रेट रखना हर मौसम में जरूरी है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अच्छी नींद सभी के लिए आवश्यक - फोटो : iStock
जल्दी डिनर और अच्छी नींद जरूरी

शाम के समय डिनर जल्दी करने की आदत बनाएं। शाम को 6-7 बजे के बीच का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। डिनर हमेशा बहुत हल्का होना चाहिए। इसमें पौष्टिक चीजों, हरी सब्जियों को शामिल करें। रात में फल न खाएं। डिनर के बाद कम से कम 10-15 मिनट की वॉक करें। रात में 10 बजे तक सोने के लिए जरूर चले जाएं। सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना आपकी इम्युनिटी बढ़ाने और कई रोगों से बचाने में सहायक है। 

इन आदतों का अगर रोजाना पालन किया जाए तो आप सेहत में बेहतर सुधार पा सकते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें