फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों की नींद खराब कर डालती हैं ये बुरी आदतें

Fri, 06 May 2016 03:37 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : gettyimages
अच्छी नींद की कीमत कौन नहीं जानता। एक अच्छी नींद के बाद अगले दिन कितनी ताकत और एनर्जी के साथ काम करते हैं हम। लेकिन वहीं अगर रात में नींद ना पूरी हो तो पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। 
विज्ञापन

बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब

2 of 7
- फोटो : gettyimages
कई शोध इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि भारत में तेजी से लोग नींद से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। नींद ना पूरी होने की वजह कुछ भी हो सकती है लेकिन रात की अच्छी नींद के क्या फायदे हैं इससे वंचित रह जाते हैं। ये एक गंभीर स्थिति है जिससे एक बड़ा वर्ग जूझ रहा है। 
विज्ञापन

बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब

3 of 7
- फोटो : gettyimages
आज से 10 साल पहले काम का इतना बोझ नहीं होता था जितना आज के युवा झेल रहे हैं। काम का कम दबाव होने से अच्छी नींद आती थी। लेकिन अब समय बदल गया है, काम का तनाव इतना है कि उसके ऊपर से रहन-सहन में भी बदलाव आया है जिसका सीधा असर है खराब नींद यानि इंसोमेनिया। आइए जानते हैं कि कौन से कारण और आदतें है जो आपकी नींद खराब कर रही हैं।

बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब

4 of 7
- फोटो : gettyimages
देर रात सोना इनमें से एक कारण है कि खराब नींद का। देर रात सोना और सुबह जल्दी उठने की वजह से नींद खराब होना लाजिमी है। रात में देर से सोने और सुबह जल्दी उठने की वजह से 7 से 8 घंटे की नींद पूरी नहीं होती जिससे सुबह सुस्ती सी हो जाती है और थकान महसूस होती है। इस वजह से पूरे हफ्ते काम प्रभावित होता है। देर रात जागने और खाने की वजह से नींद तो खराब हो ही रही है साथ में मोटापा और दिल की बीमारियां भी घेर लेती हैं। 
विज्ञापन

बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब

5 of 7
- फोटो : gettyimages
देर रात खाना खाना भी नींद को खराब करता है। साथ ही ढ़ेर सारा खाना खाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा कारण ये भी है कि रात को भारी और तेल-मसाले से बना खाना खाते हैं। तेल-मसाले से बाना भारी भोजन पचने में समय लेता है साथ ही लेट जाने से पाचन में ज्यादा समय लगता है जिससे एसिडीटी और जलन होती है पेट में। इससे बचने का तरीका है कि रात को डिनर सही समय पर किया जाए। खाने और सोने के बीच कम से कम एक से 2 घंटे का गेप रखा जाए। 
विज्ञापन

बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब

6 of 7
- फोटो : gettyimages
कई लोग सोने से पहले शराब पीते हैं। खासतौर से खाना खाने से पहले। खाली पेट शराब पीना वैसे ही नुकसान करता है साथ ही शराब पीने के बाद भूख बढ़ जाती है जिससे खूब सारा खा लेते है जोकि नुकसान करता है और रात की नींद खराब करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब

7 of 7
- फोटो : gettyimages
शोध बताते हैं कि जितना ज्यादा आप गैजेट के आसपास रहेंगे उतना ज्यादा ही नींद खराब होगी। शोध में साबित हुआ है कि बड़े शहरों में 90 प्रतिशत लोगों के कमरे में फोन रहता है। इन गैजेट की वजह से मेलेटोनिन अवरुद्ध होता है जो नींद में सहायक होता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें