बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में जानिए
- फोटो : Freepik.com
कैसे करें इस रोग की पहचान?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं वैसे तो अभी भी इंसानों में एच5एन1 संक्रमण के मामलों को दुर्लभ माना जा रहा है पर जिस तरह से कई देशों में इसके कारण मौत के मामले सामने आए हैं इसने निश्चित ही चिंता बढ़ा दी है। जिन स्थानों पर संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वहां पर सभी लोगों को संक्रमण के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं।
- बुखार: 100°F (37.8°C) या उससे अधिक
- खांसी और गले में खराश या दर्द की समस्या।
- सिर और मांसपेशियों में दर्द के साथ आंखों में लालिमा
- नाक बहना या बंद होना और थकान की दिक्कत।
- सांस लेने में कठिनाई और पेट की समस्या जैसे दस्त और दर्द।
- फेफड़ों का संक्रमण या निमोनिया जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है
- कुछ लोगों में इसके कारण एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क में सूजन) की समस्या भी हो सकती है।
अगर आपको इनमें से 3-4 लक्षण दिख रहे हैं और सामान्य उपचार से राहत न मिल रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर सही उपचार मिल जाए तो रोग की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ
Second type of bird flu detected in US dairy cows
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।