फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gut Health Tips: क्या खाना खाते समय मोबाइल देखना आपकी सेहत को पहुंचा रहा है नुकसान

Wed, 24 Jun 2026 10:44 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gut Health Tips: आज के समय में बच्चे से लेकर बड़े लोग तक खाते समय मोबाइल देखते हैं। ये आदत कितनी सही है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : AI
Gut Health Tips: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक ज्यादातर लोग स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। इसका असर अब हमारी खाने-पीने की आदतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बच्चे हों या बड़े, कई लोग खाना खाते समय मोबाइल पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं या फिर चैटिंग में व्यस्त रहते हैं। 

ये आदत सामान्य लग सकती है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे पाचन तंत्र और ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक मानते हैं। बहुुत से लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है तो इस लेख की मदद से आइए जानते हैं कि खाना खाते समय मोबाइल देखने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
1. पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है असर
 
  • जब आप मोबाइल देखते हुए खाना खाते हैं, तो आपका पूरा ध्यान भोजन पर नहीं होता। 
  • इससे भोजन को ठीक तरह से चबाने की आदत प्रभावित होती है। 
  • अधपचा भोजन पेट में गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Adobe
 2. जरूरत से ज्यादा खाने का खतरा
 
  • मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण दिमाग को यह एहसास नहीं हो पाता कि पेट भर चुका है। 
  • ऐसे में लोग आवश्यकता से अधिक खाना खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

 

4 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
 3. गट हेल्थ हो सकती है प्रभावित
 
  • विशेषज्ञों के अनुसार, ध्यानपूर्वक भोजन करना पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। 
  • मोबाइल का इस्तेमाल खाने के दौरान करने से गट और ब्रेन के बीच का तालमेल प्रभावित हो सकता है।
  • इसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
4. बच्चों की सेहत पर ज्यादा असर
 
  • मोबाइल देखते हुए खाना खाने वाले बच्चों में खाने की सही आदतें विकसित नहीं हो पातीं। 
  • इससे पोषण की कमी, मोटापा और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com

 5. मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर
 
  • स्क्रीन के सामने खाना खाने से तनाव बढ़ सकता है और व्यक्ति भोजन का आनंद नहीं ले पाता। 
  • इससे माइंडफुल ईटिंग की आदत खत्म होने लगती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Adobe Stock
6. संक्रमण का बढ़ सकता है खतरा
 
  • मोबाइल फोन पर कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद हो सकते हैं। 
  • खाने के दौरान बार-बार फोन छूने से ये कीटाणु शरीर में पहुंच सकते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
खाना खाते समय क्या करें?
 
  • भोजन करते समय मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं।
  •  खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • शांत माहौल में भोजन करें।
  •  परिवार के साथ बैठकर खाने की आदत डालें।

-------------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें