अमरूद के पोषक तत्व
- फोटो : Freepik.com
बालों के स्वास्थ्य में होता है सुधार
बालों के लिए भी अमरूद के पत्तों को फायदेमंद पाया गया है, यह बालों के झड़ने और इसकी कमजोरी को दूर करने में आपके लिए बहुत फायदेमंद है। बाल झड़ने की समस्या में अमरूद की पत्तियों को उबालकर सिर पर मालिश करने से लाभ मिलता है। अमरूद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बालों की जड़ों को मजबूती देने में काफी लाभकारी हो सकती है।
पाचन के लिए लाभकारी
अमरूद का पत्तियों के इस्तेमाल से पाचन स्वास्थ्य में बेहतर सुधार किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि डायरिया की समस्या में अमरूद से विशेष लाभ हैं। अमरूद के पत्तों के अर्क में पाया जाने वाला स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जो दस्त के लिए जिम्मेदार है। दस्त को रोकने के साथ पेट दर्द, कब्ज, सूजन जैसी दिक्कतों से लाभ पाने के लिए भी इसकी पत्तियों के अर्क या चाय का सेवन किया जा सकता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।